CHAPTER -10 उपनिवेशवाद एवं ग्रामीण समाज सरकारी अभिलेखों के साक्ष्य CLASS 12TH
उपनिवेशवाद एवं ग्रामीण समाज सरकारी अभिलेखों के साक्ष्य (Colonialism and Rural Society - Evidence from Official Report) भूमिका (Introduction) इस अध्याय में यह बताया गया है कि औपनिवेशिक शासन का अर्थ उन लोगों के लिये क्या था जो उस समय देहात में रहते थे। इसके अतिरिक्त इसमें राजमहल की पहाड़ियों के बारे में जानकारी मिलेगी जहां पहाड़िया और संथाल लोग रहते थे। इस अध्याय में यह भी बताया गया है कि अंग्रेजी कम्पनी ने देहात में अपना राज्य कैसे स्थापित किया। कम्पनी ने जिस राजस्व नीति को कार्यान्वित किया उसके बारे में भी पता चलेगा। अंग्रेजी कम्पनी के राज्य का लोगों के दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा और अंग्रेजी कानूनों के प्रभावाधीन कौन अधिक धनवान हो गया और समाज का कौन सा वर्ग अधिक गरीब हो गया इसके बारे में भी पता चलेगा। इस अध्याय में यह भी बताया गया है कि अंग्रेजी शासन के प्रभावाधीन किसे जमीन प्राप्त हुई और किसे अपनी जमीन गवानी पड़ी। लोग कम्पनी के कानूनों का पालन करने के लिये विवश थे। किन्तु फिर भी वे अन्यायपूर्ण कानूनों का विरोध करने से भी हिचकिचाते नहीं थे। इस प्रकार उनके परिणामों और प्र...