CHAPTER-6 मुग़ल दरबार class12 history
: बाबर के आक्रमण के पूर्व का भारत 16 वीं शताब्दी के आरंभ में बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनीतिक दशा बड़ी शोचनीय थी । उस समय भारत अनेक छोटे - छोटे राज्यों में विभाजित था । इन राज्यों में एकता की कमी थी और उनमें सत्ता के लिए परस्पर लड़ाइयाँ चलती रहती थीं । उस समय दिल्ली उत्तरी भारत का सबसे प्रसिद्ध राज्य था । इस पर इब्राहिम लोदी का शासन था । उसने अपनी नीतियों द्वारा अफ़गान सरदारों को अपना विरोधी बना लिया था । अतः वे उससे अपने अपमान का बदला लेने के लिए किसी स्वर्ण अवसर की तलाश में थे । पंजाब का सूबेदार दौलत खाँ लोदी स्वतंत्र होने के स्वप्न देख रहा था । अतः उसने बाबर को भारत पर आक्रमण का निमंत्रण दिया । बंगाल में उस समय नुसरत शाह हुसैन का शासन था । वह एक मह महत्त्वपूर्ण मुगल दरबार शासक था । उस समय मालवा में महमूद ख़लजी द्वितीय का शासन था । वह एक नाममात्र का शासक था । राज्य की वास्तविक शक्ति मेदनी राव के हाथ में थी । उस समय उत्तरी भारत का सबसे प्रसिद्ध राज्य मेवाड़ था । उस समय यहाँ राणा साँगा का शासन स्थापित हुआ । वह एक महान् योद्धा था । 1526 ई ० में गुजरात में बहादुर शाह का...