class 11th आधुनिकीकरण के रास्ते
1894-95 ई० के चीन-जापान युद्ध का तत्कालीन कारण -कोरिया में 'तोंगहाक' संप्रदाय द्वारा किया गया विद्रोह चीन-जापान युद्ध का तात्कालिक कारण बना। इस संप्रदाय के लोग विदेशियों को पसंद नहीं करते थे। 1894 ई० में इस संप्रदाय ने विदेशियों को कोरिया से निकालने के लिए विद्रोह कर दिया था। विवश होकर कोरिया की सरकार ने चीन से सैनिक सहायता मांगी। चीन ने 1500 से 3000 के बीच अपने सैनिक कोरिया की राजधानी सियोल में भेज दिए। चीन की सरकार ने जापान को सेना भेजने की सूचना दी। सूचना प्राप्त करने के पश्चात् जापान ने भी अपने 8000 से 10000 सैनिक कोरिया की राजधानी सियोल में भेज दिए। परंतु चीनी सेना के पहुंचने से पहले ही विद्रोह का दमन कर दिया गया था। कोरिया सरकार ने दोनों सरकारों को अपनी-अपनी सेनाएं वापस बुलाने की प्रार्थना की। परंतु दोनों देशों ने अपनी सेनाएं वहां से न निकालीं। अब केवल युद्ध और शक्ति परीक्षण का मार्ग ही बचा था। जापानी सेनाओं ने कोरिया के राजा को बंदी बना लिया और वहां की सरकार का पुनर्गठन किया। पुनर्गठित सरकार ने जापान से आग्रह किया कि वह चीन की सेनाओं को कोरिया स...