स्वर्ग लोक में स्वच्छता अभियान
स्वर्ग लोक में स्वच्छता अभियान 30अक्टूबर, 2014 JL VERMA भारत देश में 2 अक्टूबर को प्रारम्भ हुये स्वच्छता अभियान के दौरान उड़ी धूल की गर्द स्वर्गलोक तक पहुंची तो देवगणों को सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी। उनको लगा कि कहीं यह कोई नये तरह की तपस्या तो नहीं जिसके द्वारा कोई स्वर्गलोक पर कब्जे की कोशिश कर रहा हो। फ़ौरन नारद जी को माजरा समझने के लिये भारत देश भेजा गया। नारद जी पलक झपकते ही नयी दिल्ली की वाल्मीकि कालोनी पहुंच गये। उसके अलावा और जगह घूम घूमकर उन्होंने स्वच्छता अभियान की वीडियो क्लिप बनाई और वापस देवलोक चल दिये। नारद जी जैसे ही वीणा टुनटुनाते हुये स्वर्गलोक पहुंचे उनको देवगणों ने मुख्य द्वार पर ही घेर लिया और पूछने लगे-"हे नारद, क्या खबर लाये हो? सुना है कोई स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया गया है! क्या यह कोई नया अनुष्ठान है? क्या यह देवाधिदेव की कोई नयी लीला है या फ़िर किसी राक्षस का उत्पात? इसमें क्या हमें पुष्पवर्षा के लिये जाना होगा? कृपया शीघ्र बतायें! हमारे हलक सूख रहे हैं परन्तु हम मारे चिंता के सोमरस का पान नहीं कर पा रहे है...