संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

test -2 class 11th

1रोमन साम्राज्य कितने महाद्वीपों में फैला  हुआ था ? (क) चार (ख) तीन (ग) दो (घ) पाँच। 2 रोमन साम्राज्य किस महाद्वीप में नहीं फैला हुआ था ? (क) यूरोप (ख) ऑस्ट्रेलिया (ग) एशिया (घ) अफ्रीका। 3. किस सागर को रोमन साम्राज्य का हृदय कहा जाता है ? (क) एगियन सागर (ख) लाल सागर (ग) आयोनियन सागर (घ) भूमध्यसागर। 4. रोमन साम्राज्य एवं ईरान के मध्य कौन-सी नदी बहती थी ? (क) नील नदी (ख) फ़रात नदी (ग) दजला (घ) इनमें से कोई नहीं। 5. रोमन साम्राज्य के उत्तर में सीमा का निर्धारण कौन-सी नदी करती थी ? (क) राइन (ख) दजला (ग) नील (घ) फ़रात। 6. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र की स्थापना  कब हुई थी (क) 529 ई० पू० में (ख) 519 ई० पू० में (ग) 509 ई० पू० में (घ) 501 ई० पू० में। 7. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र का अंत कब हुआ ? (क) 17 ई० पू०  (ख) 27 ई० पू० (ग) 37 ई० पू० में (घ) 57 ई० पू० में। 8 रोम का प्रथम सम्राट् कौन था ? (क) जूलियस सीजर (ख) ट्राजन (ग) टिबेरियस (घ) ऑगस्ट्स। 9. ऑगस्ट्स कब शासक बना था ? (क) 23 ई० पू०  (ख) 27 ई० पू० (ग) 26 ई० पू० (घ) 29 ई० पू०। 10. रोमन साम्राज्य में प्रिंसिपेट की स्थापना कब ह...

महात्मा गांधी class 12th History

चित्र
जलियाँवाला बाग हत्याकांड  -भारतीयों में अंग्रेज़ों के प्रति बढ़ रहे असंतोष को रोकने के लिए अंग्रेज़ों ने 1919 ६० में रॉलेट एक्ट पास किया। इस एक्ट द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिना कारण बताए गीरफ्तार किया जा सकता था और उसको बिना मुकद्दमा चलाए दंड दिया जा सकता था। इनको दलील, अपील और वकील का अधिकार नहीं था। इस एक्ट के विरोध में सारे देश भर में जलसे, जुलूस और हड़तालें की गईं। महात्मा गाँधी को गिरफ्तार कर लिया गया। गॉलेट एक्ट तथा गाँधी जी की गिरफ्तारी के रोष स्वरूप 13 अप्रैल, 1919 ई० को जलियाँवाला बाग (अमृतसर) में एक शांतिपूर्ण जलसा हुआ। जनरल डायर ने गोलियों की वर्षा करके सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया और हजारों अन्य को घायल कर दिया। इस खूनी हत्याकांड के कारण लोगों की आत्मा काँप उठी। सारे देश में हाहाकार मच गयी। महात्मा गाँधी जैसे नेता जिन्होंने पहले संसार युद्ध वर्ल्ड वार के समय अंग्रेज़ों को पूरा सहयोग दिया था। इस घटना के कारण अंग्रेज़ों के विरुद्ध हो गए। रोष स्वरूप उन्होंने असहयोग आंदोलन चलाया। वास्तव में जलियाँवाले बाग़ की दुःखदायी घटना ने भारत में अंग्रेज...