संदेश

जून, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के आसान उपाय

चित्र
बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के आसान उपाय एक बार नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी आई.आई. राबी से उनके एक दोस्त ने पूछा- ‘‘आप अपने आस-पड़ोस के अन्य प्रवासी बच्चों की तरह डॉक्टर, वकील या व्यापानी बनने के बजाय वैज्ञानिक क्यों बने?’’ इस पर राबी ने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। उन्होंने कहा- ‘‘मेरी मां ने अनजाने में ही मुझे वैज्ञानिक बना दिया। ब्रूकाइलिन में रहने वाली हर यहूदी मां स्कूल से लौटने वाले अपने बच्चे से पूछती थी, ‘तो स्कूल में तुमने आज कुछ सीखा कि नहीं।’ लेकिन मेरी मां ऐसा नहीं करती थी। वह हमेशा एक अलग तरह का सवाल मुझसे पूछती थी- ‘इज्जी, क्या आज तुमने अपनी कक्षा में कोई अच्छा सवाल पूछा?’ दूसरी माताओं से उनके इस फर्क यानी अच्छे सवाल को महत्व देना, उनकी इस खूबी ने मुझे वैज्ञानिक बना दिया।’’ इस छोटे से उद्धरण का आशय यह बिलकुल नहीं कि जिन बच्चों को बचपन में सवाल पूछने की आजादी होती है, वे आगे चलकर वैज्ञानिक ही बनते हैं। किन्तु इतना तय है कि जिन बच्चों को बचपन में सवाल पूछने की आजादी होती है, वे बड़ी आसानी से संकोच और झिझक जैसे भावों से उबर जाते हैं और विचार ...

तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता का सवाल

चित्र
वर्तमान समय में हमारे देश में तकनीकी शिक्षा के स्तर पर बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ चुकी है। केवल आई.आई.टी एवं एन.आई. टी. जैसे कुछ प्रतिष्ठत तकनीकी शिक्षण संस्थान ही इस संदेह से बाहर हैं। इनके अतिरिक्त अधिकतर राज्य स्तर के तकनीकी संस्थान, प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज, प्राइवेट यूनिवर्सिटी आदि से शिक्षा प्राप्त छात्र एक अच्छी नौकरी पाने के लिए लाचार हैं। आखिर वे कौन से कारण हैं जो इसके लिए जिम्मेदार हैं? क्या उपाय हो सकते हैं? इस लेख में इन सभी तथ्यों पर इस लेख में प्रकाश डाला गया है। तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता का सवाल आज इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर 6 से 8 लाख रूपये खर्च करने के बाद भी इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त छात्र बेरोजगार है और मजबूरन वह अपने शिक्षण क्षेत्र से हटकर बैंक क्लर्क, बैंक पी.ओ., एस.एस.सी. एवम अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को विवश है, जिसको वह मात्र बी.ए. या बी.एस.सी. जैसे सस्ते कोर्स में स्नातक करने के बाद भी कर सकता है। फिर क्या फायदा है उसके ये इंजीनियरिंग करने पर 7 से 8 लाख रूपये खर्च करने का? हालत यह ...