test -2 class 11th
1रोमन साम्राज्य कितने महाद्वीपों में फैला हुआ था ? (क) चार (ख) तीन (ग) दो (घ) पाँच। 2 रोमन साम्राज्य किस महाद्वीप में नहीं फैला हुआ था ? (क) यूरोप (ख) ऑस्ट्रेलिया (ग) एशिया (घ) अफ्रीका। 3. किस सागर को रोमन साम्राज्य का हृदय कहा जाता है ? (क) एगियन सागर (ख) लाल सागर (ग) आयोनियन सागर (घ) भूमध्यसागर। 4. रोमन साम्राज्य एवं ईरान के मध्य कौन-सी नदी बहती थी ? (क) नील नदी (ख) फ़रात नदी (ग) दजला (घ) इनमें से कोई नहीं। 5. रोमन साम्राज्य के उत्तर में सीमा का निर्धारण कौन-सी नदी करती थी ? (क) राइन (ख) दजला (ग) नील (घ) फ़रात। 6. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र की स्थापना कब हुई थी (क) 529 ई० पू० में (ख) 519 ई० पू० में (ग) 509 ई० पू० में (घ) 501 ई० पू० में। 7. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र का अंत कब हुआ ? (क) 17 ई० पू० (ख) 27 ई० पू० (ग) 37 ई० पू० में (घ) 57 ई० पू० में। 8 रोम का प्रथम सम्राट् कौन था ? (क) जूलियस सीजर (ख) ट्राजन (ग) टिबेरियस (घ) ऑगस्ट्स। 9. ऑगस्ट्स कब शासक बना था ? (क) 23 ई० पू० (ख) 27 ई० पू० (ग) 26 ई० पू० (घ) 29 ई० पू०। 10. रोमन साम्राज्य में प्रिंसिपेट की स्थापना कब ह...