इस बेटी पर प्रदेश को है नाज
हिमाचल की एक और बेटी आईपीएस अफसर बनेगी।
लाहौल-स्पीति की मोनिका भटूंगरू ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर प्रदेश का
नाम रोशन किया है। वह आईपीएस अफसर बनकर प्रदेश की सेवा करना चाहती हैं।
लाहौल के फूड़ा गांव की मोनिका ने आईपीएस परीक्षा में एसटी कैटेगिरी में देश भर में 20वां स्थान पाया है। मोनिका के पिता सोमदेव एक इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर हुए हैं। माता पालमो गृहिणी हैं।
इन दिनों मोनिका यूपी के लखनऊ में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस की ट्रेनिंग कर रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में मोनिका ने बताया कि उन्होंने यह सफलता अपनी माता पालमो और पिता सोमदेव के आशीर्वाद से प्राप्त की है।
माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। इसी के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
स्मार्ट स्टडी ज्यादा जरूरी
आईपीएस परीक्षा में प्रदेश का नाम ऊंचा करने वाली मोनिका भटूंगरू ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में यह मायने नहीं रखता की कितने घंटे पढ़ाई की। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्मार्ट स्टडी अधिक लाभकारी साबित होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please donot enter any spam link in the comment box