CHAPTER -4 केन्द्रीय इस्लामी प्रदेश CLASS 11 HISTORY
CHAPTER -4 केन्द्रीय इस्लामी प्रदेश इस्लाम से पूर्व अरब की स्थिति सातवीं शताब्दी ई० में इस्लाम के उदय से पूर्व अरब में जाहिलिया ( Jahiliya) अथवा अज्ञानता के युग का बोलबाला था। उस समय अरब में बदू ( Bedouins) लोगों की प्रमुखता थी। बद्दू खानाबदोश कबीले चरागाह की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। लूटमार करना एवं आपस में झगड़ना उनके जीवन की एक प्रमुख विशेषता थी। उस समय अरब समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत शोचनीय थी। उन्हें केवल एक भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था। समाज में अन्य अनेक कुप्रथाएँ भी प्रचलित थीं। उस समय अरब के लोग एक अल्लाह को अपेक्षा अनेक देवी-देवताओं की उपासना करते थे। प्रत्येक कबीले का अपना अलग देवी-देवता होता था। उस समय के लोग अनेक प्रकार के अंधविश्वासों एवं जादू-टोनों में भी विश्वास रखते थे। क्योंकि अब का अधिकाँश क्षेत्र बंजर , वनस्पति रहित एवं दुर्गम था इसलिए अरबों का आर्थिक जीवन भी बहुत पिछड़ा हुआ था। अरबों का कोई व्यवस्थित राजनीतिक संगठन भी नहीं था। उनमें एकता एवं राष्ट्रीयता को भावना बिल्कुल नहीं थी। I. सामाजिक जीवन 2 आ...